मुख्यमंत्री ने योजनाओं की समीक्षा की

Edited By PTI News Agency, Updated: 08 Apr, 2021 10:28 PM

pti haryana story

सोनीपत, आठ अप्रैल (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बृहस्पतिवार को प्रदेश के जिला उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों के साथ शिवधाम योजना तथा ग्रे वाटर मैनेजमेंट योजनाओं पर चर्चा करते हुए विस्तार से...

सोनीपत, आठ अप्रैल (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बृहस्पतिवार को प्रदेश के जिला उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों के साथ शिवधाम योजना तथा ग्रे वाटर मैनेजमेंट योजनाओं पर चर्चा करते हुए विस्तार से दोनों योजनाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही राज्य की मंडियों में फसलों की आवक एवं खरीद तथा उठान इत्यादि प्रबंधों को लेकर भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिया कि वे सोनीपत में शिवधाम व ग्रे वाटर मैनेजमेंट योजनाओं को सफल बनायेंगे तथा जिले की मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए उचित प्रबंध किये गये हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!