फरीदाबाद में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Edited By PTI News Agency, Updated: 07 Apr, 2021 10:21 PM

pti haryana story

फरीदाबाद, सात अप्रैल (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में अपराध शाखा की टीम ने बुधवार को हत्या के मामले में दो लाख रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

फरीदाबाद, सात अप्रैल (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में अपराध शाखा की टीम ने बुधवार को हत्या के मामले में दो लाख रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मनोज मांगरिया के ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में मौजूद होने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित की गई और उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर, 2020 को श्रमिक विहार सेक्टर-31 में गांव अमीपुर निवासी कारोबारी मनोज भाटी की हत्या कर दी गई थी। इस मुकदमे में मांगरिया नामजद आरोपी है और वह फरार था।

अपराध शाखा आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करेगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!