सोनीपत व पानीपत में हुए शराब घोटाले की आंच पंहुची भिवानी

Edited By PTI News Agency, Updated: 18 May, 2020 04:52 PM

pti haryana story

भिवानी, 18 मई (भाषा) कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच हरियाणा के सोनीपत और पानीपत स्थित गोदामों से शराब गायब होने की जांच की आंच भिवानी तक पहुंच गई है। पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से सोमवार को जिले में बने...

भिवानी, 18 मई (भाषा) कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच हरियाणा के सोनीपत और पानीपत स्थित गोदामों से शराब गायब होने की जांच की आंच भिवानी तक पहुंच गई है। पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से सोमवार को जिले में बने शराब के गोदामों पर छापेमारी की और स्टॉक की जांच की।
भिवानी में शराब के पांच गोदाम हैं। सोमवार दोपहर को पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने इन शराब गोदामों की जांच करने पहुंची। संयुक्त टीम ने सबसे पहले लोहारू रोड़ स्थित गोदाम में जांच शुरू की। डीएसपी (मुख्यालय) वीरेंद्र सिंह भी यहां मौजूद रहे। शुरुआती दौर में शराब कारोबारियों ने जांच से मीडिया को दूर रखने की कोशिश की।
सिंह ने बताया कि आबाकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर गोदाम की जांच की जा रही है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!