भिवानी में दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए

Edited By PTI News Agency, Updated: 04 Apr, 2020 04:24 PM

pti haryana story

भिवानी, चार अप्रैल (भाषा) राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन से भिवानी आए तबलीगी जमात के दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह जानकारी जिले के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

भिवानी, चार अप्रैल (भाषा) राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन से भिवानी आए तबलीगी जमात के दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह जानकारी जिले के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देर रात इन दोनों को अस्पताल लाने वाले तीन कर्मचारियों को भी पृथक कर दिया गया है। विभाग ने इन दोनों को भिवानी शहर स्थित चौ. बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में बनाए गए पृथक वार्ड में भर्ती कराया है। दोनों का स्वास्थ्य ठीक है।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के गांवों को सेनिटाइज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने नागरिकों से एकदूसरे से दूरी बनाए रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा वहां के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र काद्यान ने बताया कि भिवानी में दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटे 22 व्यक्तियों को बाबा योगीनाथ अस्पताल लोहानी में पृथक इकाई भेजा गया था। शुक्रवार को इन 22 व्यक्तियों में से आठ व्यक्तियों के नमूने लेकर कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से दो के संक्रमित होने का पता चला है, जबकि छह की रिपोर्ट निगेटिव है।
स्वास्थ्य विभाग ने नौ व्यक्तियों को जांच के बाद सामान्य पाए जाने पर वापस घर भेज दिया है। दो के संक्रमित होने का पता चलने पर देर रात दोनों को लेने के लिए टीम पहुंची। टीम में एक हेल्थ इंस्पेक्टर और ईएनटी कर्मी भी था। दोनों को सिविल अस्पताल भेजा गया।
सिविल सर्जन ने बताया कि विभाग द्वारा इन दोनों परिवारों के सभी सदस्यों को तथा इनके सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों को पृथक इकाई में रखा जायेगा तथा जांच के लिए सभी के नमूने लिए जाएंगे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!