प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को कुरूक्षेत्र से चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2024 07:03 PM

prime minister narendra modi will launch the election campaign

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को हरियाणा की पवित्र धरती धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र से चुनावी अभियान का औचारिक शंखनाथ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा ही...

कुरूक्षेत्र: हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को हरियाणा की पवित्र धरती धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र से चुनावी अभियान का औचारिक शंखनाथ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा ही हरियाणा को अपने दिल से लगा कर रखा है। प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण हमेशा से ही हरियाणा के उज्जवल भविष्य पर केन्द्रित रहा है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली मंगलवार को कुरूक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।यहां श्री बड़ौली ने कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसे लोगों को मैदान में उतारा है जो या तो जेल में हैं या फिर जेल में जाने की तैयारी में हैं। हुड्डा के सार्वजनिक रूप से सिर में कंघी कराने पर चुटकी लेते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हुडा जी की कंघी नीति यह दर्शाती है कि उनका ध्यान और प्रयास राज्य के विकास की बजाए व्यक्तिगत शाही जीवन शैली पर है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील राणा,भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी मीडिया अशोक छाबड़ा, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, धुम्मन सिंह किरमच व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है। इसी पावन धरा से प्रधानमंत्री मोदी 14 सितंबर को चुनाव अभियान को गति देंगे। पत्रकार के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने संगठन को सबसे अधिक महत्व देती है, यदि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी सतह पर नाराजगी या असंतोष उत्पन्न होता है तो पार्टी का संगठन उसे दूर करने के लिए तत्पर है। श्री बड़ौली ने कहा कि हमारा संगठन समर्पित और सक्षम है और किसी भी आंतरिक मुद्दे पर समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पंडित मोहन लाल ने कहा कि कांग्रेस के भीतर परिवारवाद और व्यक्तिगत सत्ता केंद्रित राजनीति का उदाहरण है। हुड्डा द्वारा करण सिंह दलाल का बिना पार्टी टिकट के नामांकन  करवाना इंगित करता है कि वे कांग्रेस के भीतर अपने प्रभाव और वर्चस्व को स्थापित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पत्रकार के एक सवाल का जवाब देते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा है। 

हुड्डा हरियाणा के चुनाव में भी पर्ची के आधार पर टिकट बांट रहे
भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हुड्डा ने अपने शासनकाल में हरियाणा के युवाओं को खर्ची और पर्ची सिस्टम के तहत रोजगार देने का काम किया था। अब हुड्डा हरियाणा के चुनाव में भी पर्ची के आधार पर टिकट बांट रहे हैं। राहुल गांधी को घेरते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी गठबंधन की बात कर-कर के थक गए, कई दौर की चर्चाएं भी हुई, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षाओं को संगठन के उपर मानते हुए गठबंधन को धराशाही कर दिया। 

हरियाणा के लोगों को उनकी चिंताओं को समझने वाला अपना मुख्यमंत्री मिला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के लोगों को उनकी चिंताओं को समझने वाला अपना मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास के दरवाजे रात दो बजे भी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला भारत का पहला राज्य बनाकर किसानों को उचित मूल्य की गारंटी दी है और किसानों का सम्मान करने का काम किया है।

कांग्रेस शासन में हरियाणा ने दहशत का दौर देखा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने हुड्डा का वो दौर देखा है जब कुछ जिलों को हरियाणा का हिस्सा नहीं माना जाता था, जबकि भाजपा ने सभी जिलों का समान रूप से विकास कराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हरियाणा ने दहशत का दौर देखा है, जब हुडा सरकार के दौरान मिर्चपुर कांड में दलित समुदाय की एक शारीरिक रूप से विकलांग लड़की को उसके पिता के साथ जिंदा जला दिया गया था। 

कांग्रेस शासन में गुंडागर्दी, अराजकता की खबरें अखबारों की सुर्खियां बनती थी
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान प्रदेश में केवल गुंडागर्दी, अराजकता और महिलाओं पर अत्याचार की खबरें अखबारों की सुर्खियां बनती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी शासन दिया और कानून व्यवस्था को लागू किया। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार स्पष्ट बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!