कुरुक्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद: पुलिसकर्मी पर किया तेजधार हथियार से हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Sep, 2024 09:07 AM

policeman attacked with a sharp weapon

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए है कि वह पुलिस कर्मियों पर भी हमला करने से गुरेज नहीं करते। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सोमवार शाम तब दिखा जब ज्योतिसर चौकी इंचार्ज पर 15 -20 युवकों ने लाठी व तेज धार हथियार चाकू से हमला कर दिया।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए है कि वह पुलिस कर्मियों पर भी हमला करने से गुरेज नहीं करते। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सोमवार शाम तब दिखा जब ज्योतिसर चौकी इंचार्ज पर 15 -20 युवकों ने लाठी व तेज धार हथियार चाकू से हमला कर दिया। बुरी तरह से जख्मी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रिंस को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका सिटी स्कैन करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।

PunjabKesari

घायल पुलिसकर्मी का कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचे कुरुक्षेत्र के एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि एक पुलिस उपनिरीक्षक पर 10/12 लोगों ने हमला किया है। जानकारी मिलने पर वह कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल पहुंचे हैं व पुलिसकर्मी से मिले है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच नियमानुसार जारी रहेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)



 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!