पॉश एरिया के होटल में होती थी गंदी बात, सीएम फ्लाइंग ने रेड कर 4 विदेशी महिलाओं सहित 6 पकड़ी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 May, 2024 01:23 PM

police caught prostitution racket in gurgaon

गुड़गांव पुलिस ने शहर के पॉश एरिया सेक्टर-57 में चल रहे वैश्यावृति के गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से एक ग्राहक, मैनेजर, सहित दो अन्य लोगों व छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पुलिस ने शहर के पॉश एरिया सेक्टर-57 में चल रहे वैश्यावृति के गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से एक ग्राहक, मैनेजर, सहित दो अन्य लोगों व छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में दो महिलाएं उज्जबेकिस्तान की रहने वाली हैं जो वीजा लेकर भारत आई और इस गोरखधंधे में संलिप्त हो गई जबकि दो महिलाएं अवैध रूप से बांगलादेश से भारत आई थी। फिलहाल पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है यह पूरा सेक्स रैकेट व्हाट्एसएप के जरिए चलाया जा रहा था। बोगस ग्राहक की मदद से इस रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि सेक्टर-57 के एक मकान में राव एस्टेट के नाम से बने एक होटल में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने टीम गठित की और बोगस ग्राहक के माध्यम से रैकेट चलाने वाले दलालों से संपर्क किया। यहां सौदा तय करने के बाद जब पुलिस का बाेगस ग्राहक होटल में पहुंचा तो उसने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर यहां मौजूद मैनेजर बहरोड राजस्थान निवासी संजीव, ड्राइवर संजय सहित नारनौल के रहने वाले दिलबाग व एक ग्राहक बावल के रहने वाले राम बाबू को काबू कर लिया। टीम ने यहां से छह महिलाओं को भी काबू किया जिनमें से दो महिलाएं उज्जबेकिस्तान की रहने वाली निकली जबकि दो अन्य बांगलादेश की रहने वाली हैं। इसके अलावा एक गुवाहाटी की रहने वाली है तो एक गुड़गांव में ही रहती है। 

 

पुलिस की मानें तो प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह पूरा रैकेट दलाल उदय कुमार चौधरी के माध्यम से चलाया जा रहा था। व्हाट्सएप ग्रुप में वह महिलाओं की फोटो भेजकर ग्राहकों से सौदा तय करता था। पेमेंट लेने के बाद होटल में बुलाता था जहां ग्राहकों को लड़कियां परोसी जाती थी। जिस होटल में यह सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था वह प्रॉपर्टी उन्होंने झज्जर के रहने वाले अभिषेक से किराए पर ली थी। फिलहाल यह दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस ने बताया कि उज्जबेकिस्तान की महिलाओं से पूछताछ में सामने आया कि वह भारत में घूमने के लिए आई थी जिनके पासपोर्ट और वीजा भी पुलिस को मिले हैं। भारत में आने के बाद रुपए कमाने के लिए यह महिलाएं सैक्स रैकेट के इस गिरोह में शामिल हो गई। वहीं, बांग्लादेश से आई महिलाएं अवैध रूप से भारत आई थी। वह काफी लंबे समय से सैक्स रैकेट के गिरोह में जुड़ी हुई हैं। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!