ऑनर किलिंग करने आए भाइयों को पुलिस ने दबोचा, बहन की इंटर कास्ट मैरिज से थे नाराज

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Mar, 2025 04:12 PM

police caught brothers who came to commit honor killing inter caste marriage

हरियाणा के हिसार से आए कई युवकों का चंडीगढ़ के सेक्टर-22 मार्केट में पुलिस के साथ झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर बात हाथापाई तक आ गई। पुलिस ने जब उनकी कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा के हिसार से आए कई युवकों का चंडीगढ़ के सेक्टर-22 मार्केट में पुलिस के साथ झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर बात हाथापाई तक आ गई। पुलिस ने जब उनकी कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि ये बहन और पति की हत्या करने आए थे। जो बीती 24 मार्च को घर से भाग कर इंटर कास्ट मैरिज कर ली थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि हथियारों से लैस कुछ युवक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के साथ सेक्टर 22 में सुबह 6 बजे ही पहुंच गई। तभी उन्हें सफेद रंग की स्विट गाड़ी पर शक हुआ। जब उन्होंने रुकवाया तो कार सवार सभी आरोपी बहस व झगड़ा करने लगे। पुलिस ने जब तलाशी ली तो कार से अवैध हथियार बरामद हुए। जिनमें  

इंटरकास्ट से नाराज थे भाई

पुलिस ने आरोपियों से गहनता से पूछा तो उन्होनें बताया कि वह बहन व लड़के मारने आए हैं, जिन्होनें भागकर इंटर कास्ट मैरिज की है। उन्होनें बताया कि उसकी बहन 24 मार्च से गायब हो जो दादरी के लड़के से प्यार करती थी। आरोपियों ने बताया, हमें पता चला कि दोनों यहीं सेक्टर 22 के ही किसी होटल में रुके हैं। उन्हीं को तलाशते हुए यहां आए हैं। ये दोनों हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग करने के लिए यहां आए हैं।

बालिग हैं लड़का-लड़की

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 अवैध पिस्टल, 1 लोडेड मैगजीन, 8 कारतूस व कुछ तेजधार हथियार मिले हैं। आरोपियों की पहचान हिसार के विशाल, मनप्रीत, राहुल, विनोद व उनके 2 दोस्तों के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और कार को भी कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि इंटर कास्ट मैरिज करने वाले लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!