पुलिस व अद्र्धसैनिक बलों ने गांवों में निकाला फ्लैग मार्च

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2019 03:35 PM

police and paramilitary forces carry out flag march in villages

ऐलनाबाद में आगामी 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व बिना भय के स्वतंत्र रूप से सम्पन्न करवाने के लिए व आम लोगों को निर्भीक होकर मतदान करवाने के उद्देश्य से ऐलनाबाद पुलिस

ऐलनाबाद (विक्टर): ऐलनाबाद में आगामी 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व बिना भय के स्वतंत्र रूप से सम्पन्न करवाने के लिए व आम लोगों को निर्भीक होकर मतदान करवाने के उद्देश्य से ऐलनाबाद पुलिस द्वारा आज खंड के गांवों में पुलिस के जवानों व अद्र्धसैनिक बलों के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व ऐलनाबाद के थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने किया। फ्लैग मार्च में ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष चंद के अलावा भारी संख्या में पुलिस व अद्र्धसैनिक बल के जवानों ने भाग लिया। यह फ्लैग मार्च गांव मोजू की ढाणी, तलवाड़ा, ठोबरिया के अलावा अनेक गांवों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से आह्वान किया कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में निर्भीक होकर व बिना किसी भय के मतदान करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!