बदमाशों के हौसले बुलंद : शाहबाद में पीएनबी बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए

Edited By Isha, Updated: 09 Apr, 2022 03:52 PM

pnb bank s atm was uprooted in shahabad

शनिवार अल सुबह करीब चार बजे शाहाबाद में लाडवा रोड पर एमएन कॉलेज के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन को शातिर चोरी उखाड़ कर ले गए। एटीएम में लगभग 21 लाख रुपये की नगदी थी। शनिवार सुबह जब

कुरुक्षेत्र: शनिवार अल सुबह करीब चार बजे शाहाबाद में लाडवा रोड पर एमएन कॉलेज के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन को शातिर चोरी उखाड़ कर ले गए। एटीएम में लगभग 21 लाख रुपये की नगदी थी। शनिवार सुबह जब लोगों ने एटीएम बूथ को खाली देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। पुलिस को दी शिकायत में बैंक प्रबंधक इष्टदीप सिंह ने बतााय कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि लाडवा रोड पर मारकंडा नेशनल कालेज के समीप लगे बैंक के एटीएम के कक्ष के ताले टूटे हुए हैं और अंदर से मशीन गायब है। बैंक स्टाफ के साथ वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि एटीएम कक्ष के शटर के ताले टूटे हुए थे। वहीं एटीएम में सीसीटीवी कैमरे भी बंद किए हुए थे। चोरों ने किसी वाहन की मदद से मशीन को उखाड़ा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!