Edited By Isha, Updated: 11 Feb, 2020 01:59 PM
गाड़ी संख्या 12527 के आगे कूदकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने जान दे दी। देर शाम तक इसकी पहचान नहीं हो पाई थी। मामले को देख रहे जी.आर.पी. के ए.एस.आई. बलजीत सिंह ने बताया.....
यमुनानगर (सतीश) : गाड़ी संख्या 12527 के आगे कूदकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने जान दे दी। देर शाम तक इसकी पहचान नहीं हो पाई थी। मामले को देख रहे जी.आर.पी. के ए.एस.आई. बलजीत सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पांसरा फाटक के नजदीक मौका किया गया। यहां से 40 वर्षीय बिहारी व्यक्ति का शव बरामद किया गया।
यह अप ट्रैक पर पड़ा था। गाड़ी संख्या 12527 के चालक ने अपनी मीमो में कहा कि व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। ए.एस.आई. का कहना है कि यह व्यक्ति स्थानीय नहीं लग रहा। कोई बिहार की लेबर हो सकती है। फिर भी पहचान का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव को अगले 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवा दिया है। यदि इस अवधि में पहचान हो जाती है तो ठीक, वरना आगामी कार्रवाई की जाएगी।