सरकार के विकास कार्यों से प्रदेश की जनता खुश हैं, लेकिन विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा परेशान: सुदेश कटारिया

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Mar, 2023 10:19 AM

people of the state are happy development works government sudesh kataria

हरियाणा भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने...

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के विकास कार्यों से प्रदेश की जनता खुश हैं, लेकिन विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को कभी भ्रष्टाचार व प्रापर्टी डीलिंग से बाहर नहीं निकलने दिया। अब राज्य की जनता भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था व विकासशील प्रदेश में रह रही है तो यह हुड्डा को रास नहीं आ रहा है।

सुदेश कटारिया ने हुड्डा के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य में तीन लाख करोड़ से अधिक कर्ज बढ़ गया है। कटारिया ने कहा कि हुड्डा के आंकड़े गलत हैं। राज्य पर कर्ज दो प्रतिशत कम हुआ है। प्रति व्यक्ति आय व सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ा है। राजस्व खर्च में कमी आई है और पूंजीगत खर्च बढ़ा है, जिसका मतलब है कि हरियाणा विकास व प्रगति की राह पर बड़ी तेजी के साथ अग्रसर है, लेकिन हुड्डा को यह पसंद नहीं है, इसलिए वह कर्ज के आंकड़ों पर विधानसभा में गलत बय़ानबाजी कर रहे थे। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हुड्डा से यह आंकड़े सदन के पटल पर रखने के लिए कहा तो वह इसके लिए तैयार नहीं हुए, क्योंकि वह आंकड़े नहीं बल्कि झूठ का पुलिंदा थे। उन्होंने कहा कि राज्य में आठ साल से जनता की सुनवाई होने लगी है। भ्रष्टाचार खत्म हो गया। अब अपराधी यहां अपराध करते हुए डरते हैं। किसानों को उनकी फसल के पूरे दाम मिल रहे हैं। गन्ना किसानों की कोई पिछली पेमेंट बकाया नहीं है, जबकि चालू पेमेंट की प्रक्रिया जारी है। सुदेश कटारिया ने कहा कि राज्य में बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाई गई है, जिससे बुजुर्ग खुश हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!