सरकारी स्कूल में धारदार हथियार लेकर घुसा अभिभावक, प्रिंसिपल पर जानलेवा हमले की कोशिश

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 30 Aug, 2025 02:47 PM

parent entered the government school with sharp weapon

यमुनानगर जिले के एक गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक अभिभावक शराब के नशे में स्कूल में घुस आया।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के छौली गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक अभिभावक शराब के नशे में स्कूल में घुस आया। आरोपी धारदार हथियार लहराते हुए स्कूल प्रधानाचार्य की गाड़ी व प्रिंसिपल पर जानलेवा हमले की कोशिश की। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जसविंदर को काबू कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी जसविंदर का बेटा इसी स्कूल में पढ़ता है। टीचर संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी जसविंदर शनिवार को शराब के नशे में स्कूल में आया। आरोपी ने हाथ में तेजधार हथियार से प्रिंसिपल पर हमले की कोशिश की, उसके बाद उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इस,वारदात से बच्चे सहम गए। प्रिंसिपल ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को काबू कर लिया।

PunjabKesari

स्टाफ को पहले भी धमका चुका है आरोपी

शिक्षकों का कहना है कि जसविंदर पहले भी कई बार स्टाफ को धमका चुका है। घटना के बाद से स्कूल में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!