Panipat News: बस अड्डे के बाथरूम में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Jun, 2025 04:01 PM

panipat dead body of youth found in bathroom of bus station

पानीपत के सिवाह स्थित बस अड्डे के बाथरूम में युवक का शव मिलने से आसपास सनसनी फैली गई। मृतक की पहचान बरोदा निवासी नवीन के रूप में हुई है। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के सिवाह स्थित बस अड्डे के बाथरूम में युवक का शव मिलने से आसपास सनसनी फैली गई। मृतक की पहचान बरोदा निवासी नवीन के रूप में हुई है। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी देते हुए रोडवेज अधिकारी ने बताया कि उसके पास सफाई कर्मचारी ने बताया कि एक युवक काफी देर से पहले बाथरूम में गया था और अभी तक बाहर नहीं आया है। मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक मृत हालात में बाथरूम में पड़ा हुआ था। तभी उन्होनें पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो गई है। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल के में भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!