दोस्ती, रंजिश और ताबड़तोड़ गोलियां..., Panchkula गोलीकांड पर पुलिस ने बताया पूरा सच

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Jun, 2025 04:32 PM

panchkula firing incident dcp srishti gupta held press conference

पंचकूला में ताबड़तोड़ गोलियां चलने और हत्या मामले में पंचकूला पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले की जांच के लिए डीसीपी क्राइम अमित दहिया के नेतृत्व में 3 टीमें की गई...

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में ताबड़तोड़ गोलियां चलने और हत्या मामले में पंचकूला पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले की जांच के लिए डीसीपी क्राइम अमित दहिया के नेतृत्व में 3 टीमें की गई गठित। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह गैंगवार होने का मामला नहीं नजर आ रहा। (Panchkula firing Case)

मौके से 12 खोल बरामद किएः पुलिस उपायुक्त

वहीं, पंचकूला पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मौके से 12 खोल बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर ली गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है और पीजीआई में उपचाराधीन प्रिंस राणा ने भी आरोपियों की पहचान की है। (Panchkula Murder Case)

वीडियो जारी कर हमले की ली जिम्मेदारी 

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पुष्टि की कि आरोपियों द्वारा हमले के तुरंत बाद एक वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। उन्होंने बताया कि इस वीडियो में पीयूष पिपलानी नाम का युवक और उसका साथी हथियार के साथ नजर आ रहे हैं और हमले की जिम्मेदारी ले रहे हैं। वायरल वीडियो में हमलावर पियूष पिपलानी द्वारा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम लेने के बारे में पूछने पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने साफ किया कि अभी इस बारे में जांच चल रही है क्योंकि प्रथम दृष्टया इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। 

मृतक और हमलावर में थी दोस्तीः DCP

DCP ने बताया कि मृतक के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर पीयूष पिपलानी और मृतक सोनू नौलटा का साथ उठना बैठना था, अच्छी दोस्ती थी, उनके कई व्यवसाय भी साथ में ही थे। यहां तक की दो दिन पहले भी दोनों साथ ही थे।

गैंगवार न होकर आपसी रंजिश का मामला बतायाः डीसीपी

डीसीपी ने इसे गैंगवार न होकर आपसी रंजिश का मामला बताया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही। साथ ही डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने यह भी पुष्टि की मृतक सोनू और हमलावर पीयूष इन दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है।

ये है मामला

बता दें कि वीरवार देर रात पंचकूला के पिंजौर स्थित अमरावती माल के बाहर फायरिंग कर हमलावरों ने एक युवक की हत्या की। मृतक की पहचान पिंजौर के नौलटा निवासी सोनू नौलटा के रूप में हुई है। इस हमले में प्रिंस राणा जो कि सोनू का साथी है, वह गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। प्रिंस राणा की हालत अब स्थिर बनी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!