चोरी के ट्रैक्टर सहित एक गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Jan, 2021 02:00 PM

one arrested with stolen tractor second accused absconding

बौंद कलां थाना पुलिस टीम ने सोमवार रात्रि को व्यक्ति को चोरी के ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया है। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से तेजधार चाकू व नुकीला औजार भी बरामद हुआ ...

चरखी दादरी : बौंद कलां थाना पुलिस टीम ने सोमवार रात्रि को व्यक्ति को चोरी के ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया है। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से तेजधार चाकू व नुकीला औजार भी बरामद हुआ है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा जिला पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरी के आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए  हुए हैं। एस.पी. के निर्देशानुसार बौंद कलां पुलिस थाने में तैनात प्रधान सिपाही अनिल कुमार टीम के साथ सोमवार रात्रि को बौंद कलां में सांकरोड रोड़ पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि 2 व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लिए हुए हैं तथा कुछ देर बाद दादरी से बौंद की तरफ आएंगे। जिस पर पुलिस की टीम ने तुरंत बौंद में नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस को दादरी की तरफ से एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया। नाके पर पुलिसकर्मियों को देखते ही चालक ट्रैक्टर को वापस मोड़ कर अपने साथी के साथ भागने लगा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया वा ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस द्वारा काबू किए गए व्यक्ति की पहचान भिवानी जिले के गांव गोरीपुर निवासी रामधारी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा काबू किया गया व्यक्ति से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका | पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले हो यह ट्रैक्टर गांव बड़सी से चुराया था। अब वेइस ट्रैक्टर को उत्तर प्रदेश में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपित के पास से एक तेजधार चाकू व एक मील औजार भी बरामद हुआ। बौंद कलां थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!