Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Mar, 2023 10:01 PM

फरुखनगर क्राइम ब्रांच ने चाकू गोदकर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने आपसी झगड़े की रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में आरोपी द्वारा प्रयोग किया चाकू बरामद कर जांच शुरु कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): फरुखनगर क्राइम ब्रांच ने चाकू गोदकर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने आपसी झगड़े की रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में आरोपी द्वारा प्रयोग किया चाकू बरामद कर जांच शुरु कर दी है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, बीती 5 नवंबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह अपने चाचा व अन्य 2 नानूकलां के घर जा रहे थे। रास्ते में इसके गांव के खगेश उर्फ लाला ने चाकू से इन पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमे ये घायल हो गए थे। खगेश उर्फ लाला से इसकी दो तीन महीने पहले थोडी कहा सुनी हुई थी। खगेश ने इसको जान से मारने की धमकी भी दी थी। थाना पटौदी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद फरुखनगर क्राइम ब्रांच की टीम ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपी खगेश उर्फ लाला को गांव नानुकलां से गिरफ्तार कर लिया।