किसी से भी द्वेष नहीं, हमारे दरवाजे सबके लिए खुले : ओम प्रकाश चौटाला

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Oct, 2020 09:06 AM

no hatred for anyone our doors open to everyone chautala

इंडियन नैशनल लोकदल के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे हमेशा सबके लिए खुले हैं। हमें किसी से भी कोई द्वेष नहीं है। इनैलो सुप्रीमो ने पूर्व सी.एम. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को चुनौती दी कि वह बताएं कि 10 साल तक मुख्यमंत्री रहते...

गोहाना (अरोड़ा) : इंडियन नैशनल लोकदल के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे हमेशा सबके लिए खुले हैं। हमें किसी से भी कोई द्वेष नहीं है। इनैलो सुप्रीमो ने पूर्व सी.एम. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को चुनौती दी कि वह बताएं कि 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे क्या काम किया।

सी.एम. मनोहर लाल पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जनता से नाराजगी का आलम यह है कि सी.एम. हों या उनके मंत्री-विधायक, भारी पुलिस बल के बिना किसी गांव में घुस तक नहीं सकते। चौटाला ने इंकार किया कि जजपा के अलग होने के बाद इनैलो का वोट बैंक खिसका है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक नहीं खिसका, कुछ स्वार्थी किस्म के लोग पार्टी छोड़ कर चले गए थे। इनैलो सुप्रीमो अपने बड़े बेटे डा. अजय सिंह चौटाला और डिप्टी सी.एम. पोते दुष्यंत चौटाला के प्रति तल्ख नजर आए।

इनैलो में विभाजन के समय डा. अजय सिंह चौटाला द्वारा दिए बयान कि वह एक दिन अपने पिता को अपने साथ आने के लिए मजबूर कर देंगे, पर इनैलो सुप्रीमो ने कहा कि कौन, किसको मजबूर कर सकता है। दुष्यंत के बारे में उन्होंने दावा किया कि वह तो अपने चुनाव क्षेत्र तक में नहीं घुस सकता। उचाना कलां से चुनाव जीतने के बाद दुष्यंत आज तक वहां के मतदाताओं का धन्यवाद करने तक नहीं गया। ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ इनैलो जम कर लड़ाई लड़ेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!