निखिल मादन ने कांग्रेस की प्राइमरी मेंबरशिप से दिया इस्तीफा, पार्टी का हाथ छोड़ने की ये बताई वजह

Edited By Isha, Updated: 11 Jul, 2024 02:54 PM

nikhil madan resigned from the primary membership of congress

सोनीपतःसोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। सोनीपत नगर निगम के पहले मेयर निखिल मदान कांग्रेस को अलविदा कहकर बृहस्पतिवार केा भाजपा में शामिल होंगे। उन्हें दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,

चंडीगढ़ : सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। सोनीपत नगर निगम के पहले मेयर निखिल मदान कांग्रेस को अलविदा कहकर आज भाजपा में शामिल होंगे। उन्हें दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली विधिवित रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। निखिल मादन ने कांग्रेस की प्राइमरी मेम्बरशिप से इस्तीफा दे दिया है।

PunjabKesari

वहीं निखिल मैदान ने कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी ज्वाइन करने से पहले कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर का विकास करवाना है। शहर की जनता ने उन्हें वोट देकर चुना ताकि शहर का विकास कार्य हो सके। साढ़े 3 साल से उन्होंने बहुत ज्यादा विकास कार्य करवाए, लेकिन कुछ कार्यों में रुकावटें आ रही थी। जिसके लिए सरकार के साथ की जरूरत पड़ती है और इसीलिए वो कांग्रेस को छोड़ भाजपा में जा रहे हैं। 

बता दें कि वर्ष 2020 में राजनीति में कदम रखने वाले कांग्रेस के युवा नेता निखिल मदान ने नगर निगम के मेयर पद पर चुनाव लड़ते हुए 72,118 मत हासिल कर भाजपा के ललित बतरा को 13,817 मतों के अंतर से हराया था। यह चुनाव जीत कर उन्होंने सोनीपत का पहला मेयर बनने का गौरव प्राप्त किया था। सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी को पटखनी देने के बाद कांग्रेस के निखिल मदान की जीत प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी थी। वैसे निखिल मदान के भाजपा में जाने को लेकर कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!