Diamond League 2023: चोट से उबरे नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग में जीता गोल्‍ड

Edited By Isha, Updated: 01 Jul, 2023 09:58 AM

neeraj chopra won gold in lausanne diamond league

शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में 87.66 मीटर दूरी पर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता है। उनका यह आठवां इंटरनेशनल गोल्ड मेडल है। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से करीब एक महीने बाद स्विटजरलैंड के लुसाने शहर में आयोजित डायमंड लीग के दूसरे चरण में ट्रैक पर...

पानीपत: शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में 87.66 मीटर दूरी पर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता है। उनका यह आठवां इंटरनेशनल गोल्ड मेडल है। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से करीब एक महीने बाद स्विटजरलैंड के लुसाने शहर में आयोजित डायमंड लीग के दूसरे चरण में ट्रैक पर उतरे। नीरज ने अपने कुल छह प्रयासों में दो फाउल थ्रो किए। पांचवें प्रयास में सफलता हासिल की। इससे पहले पांच मई को डायमंड लीग के दोहा चरण में भी उन्होंने 88.67 मीटर का थ्रो फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बता दें  नीरज चोपड़ा जब-जब चोटिल होने के बाद मैदान में उतरे हैं तब-तब सफलता मिली है। पांच वर्षों में नीरज तीन बार चोटिल हुए। 2019 में कोहनी की सर्जरी के बाद ओलिंपिक में देश को पहला स्वर्ण दिलाया। 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जांघ में चोट लगी और कामनवेल्थ गेम्स 2022 में प्रतिभाग नहीं कर सके। इसके बाद नीरज चोट से उबरे और डायमंड लीग में पहला स्थान हासिल किया। इसके कुछ दिन बाद चोटिल हो गए। अब फिर से डायमंड लीग में जीते। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!