Haryana Top10 : विश्व नंबर-1 जेवेलिन थ्रोअर बनने वाले भारत के पहले एथलीट बने नीरज, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 24 May, 2023 06:23 AM

neeraj became first athlete from india to become world number 1 javelin thrower

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर एक जेवेलिन थ्रोअर बनने वाले देश के पहले एथलीट बन गए हैं।  विश्व एथलेटिक्स की ओर से जारी वरीयता क्रम में नीरज को 1455 अंकों के साथ नंबर एक की रैकिंग दी गई है...

डेस्क : टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर एक जेवेलिन थ्रोअर बनने वाले देश के पहले एथलीट बन गए हैं।  विश्व एथलेटिक्स की ओर से जारी वरीयता क्रम में नीरज को 1455 अंकों के साथ नंबर एक की रैकिंग दी गई है। उन्होंने विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को 22 अंकों से पीछे छोड़ दिया है।

UPSC Result : दो साल की कड़ी मेहनत के बाद कैथल की कनिका को मिला 9वां स्थान, IAS बनने का सपना हुआ साकार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को अपने 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। यूपीएससी द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों में इशिता किशोर ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

 

अंबाला से चंडीगढ़ तक राहुल गांधी ने की ट्रक की सवारी, सुनी ड्राइवर्स की 'मन की बात'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को सुबह अचानक अंबाला शहर पहुंचे। जहां राहुल गांधी ने सुबह करीब 5:30 बजे ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में माथा टेका। हालांकि राहुल गांधी के अंबाला आने की किसी भी स्थानीय नेता को भनक तक नहीं थी।

 

राहुल गांधी की ट्रक यात्रा पर हुड्डा का बयान, कहा - वे अभी अनुभव ले रहे हैं और राजनीति में यह जरूरी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को सुबह अचानक अंबाला शहर पहुंचे। जहां राहुल गांधी ने सुबह करीब 5:30 बजे ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में माथा टेका। हालांकि राहुल गांधी के अंबाला आने की किसी भी स्थानीय नेता को भनक तक नहीं थी। 

सांसद रतनलाल कटारिया के निधन के बाद अंबाला सीट रिक्त घोषित, उपचुनाव की ओर लोगों की निगाहें

पिछले दिनों अंबाला से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया का निधन हो गया था। जिसके बाद से ही अंबाला सीट पर उपचुनाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर अंबाला लोकसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। 

पंजाब में किसानों की सरकार न बनने में राकेश टिकैत ने अहम भूमिका निभाई थी : गुरनाम सिंह चढूनी

महम पहुंचे BKU के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसान नेता राकेश टिकैत पर लगाए गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा किसान आंदोलन के बाद पंजाब चुनाव में किसानों का राज बनने का एक अच्छा मौका था और किसानो का राज बनने से रोकने में राकेश टिकैत ने अहम भूमिका थी। 

तालाब में नहाने गए 2 युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

अंबाला कैंट आर्मी एरिया में बने तालाब में नहाने गए 2 युवकों की तलाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैंट की दुधला मंडी इलाके के रहने वाले 3 दोस्त नहाने के लिए तालाब पर गए थे। जिनमें से एक की ही जान बच पाई। 

7 साल की मासूम को पड़ोसी ने चाकू की नोक पर बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

शहर के सेक्टर 58 थाने इलाके में 7 साल की मासूम को पड़ोसी ने चाकू की नोक पर हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना सेक्टर 58 थाना इलाके की है। जहां पर 17 वर्षीय आरोपी पड़ोसी ने बच्ची के साथ चाकू की नोक पर रेप की वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

गन प्वाइंट पर फैक्ट्री कर्मचारी से 2 लाख 35 हजार रुपये की लूट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

बहादुरगढ़ में बंदूक की नोक पर बेखौफ बदमाशों ने 2 लाख 35 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वारदात बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की है। 

पहलवानों का मार्च इंडिया गेट पर शुरू, व्हील चेयर के साथ दिखे सत्यपाल मलिक

भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का एक महीना पूरा हो गया है। बृजभूषण की गिरफ्तारी न होने के विरोध में मंगलवार को पहलवानों ने इंडिया गेट पर मार्च शुरू कर दिया है। 

डॉक्टर के घर से 4 लाख का सोना और डेढ़ लाख कैश उड़ा ले गए चोर, घटना CCTV में हुई कैद(VIDEO)

हिसार के सेक्टर 16-17 में एक प्राइवेट डॉक्टर के घर में चोरो ने रात को सेंधमारी कर दी। घर से चोरों  ने करीब 4 लाख के गहने व डेढ़ लाख रूपए कैश चुरा कर भाग गए।   वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर चोरो की तलाश में जुट गई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!