पानीपत अभिनंदन समारोह में नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-इनकी गारंटी वोट लो भ्रष्टाचार करो

Edited By Saurabh Pal, Updated: 30 Nov, 2023 09:15 PM

nayab saini targets congress in panipat felicitation ceremony

कुरूक्षेत्र भाजपा सांसद नायब सैनी हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार पानीपत पहुंचे। यहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वार अभिनंदन समारोह में जोरदार स्वागत किया गया...

पानीपत (सचिन शर्मा): कुरूक्षेत्र भाजपा सांसद नायब सैनी हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार पानीपत पहुंचे। यहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वार अभिनंदन समारोह में जोरदार स्वागत किया गया। इस नायब सैनी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा की 10 की 10 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मनोहर सरकार योजनाओं के पात्र लोगों को ढूंढ ढूंढ कर योजना का लाभ दे रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। नायब सैनी ने कहा कि आज कांग्रेसी गारंटी दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने 55 सालों तक कुछ नहीं किया और अब मोदी जी काम कर रहे हैं तो अब ये कांग्रेसी गारंटी दे रहे हैं।

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस शासन में तीन-तीन दिन लाइन में लगकर गैस सिलेंडर मिलता था, लेकिन पीएम मोदी की यह गारंटी है कि उन्होंने उन लाइनों को खत्म कर दिया। प्रधानमंत्री ने उन माता बहनों के घर सिलेंडर पहुंचा दिया, जिन्होंने गैस सिलेंडर का कनेक्शन देखा भी नहीं था।

किसानों के खर्च कम हो और इनकम ज्यादा हो इसकी गारंटी पीएम मोदी की है।  इसी गारंटी के चलते नरेंद्र मोदी हर साल किसानों के खाते में ₹6000 भेज रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी है कि वोट ले और भ्रष्टाचार करें। लेकिन मोदी की गारंटी है वोट लेकर देश व प्रदेश का विकास करे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!