भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 26 Aug, 2024 05:52 PM

chief minister naib saini lashed out at congress

रोहतक में सीएम नायब सिंह सैनी ने दुष्यंत चौटाला को भी नसीहत देते हुए कहा कि अपने आप को इतना स्ट्रांग करें की कुछ सीट निकल आए। लेकिन आजकल दुष्यंत चौटाला भूपेंद्र सिंह हुड्डा के संपर्क में है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रोहतक प्रदेश भाजपा कार्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव  के लिए प्रदेश चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर दिया है। यहीं से भारतीय जनता पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सारी गतिविधियां चलाई जाएंगी। यह उद्घाटन हवन में आहुति डालकर किया गया है।

PunjabKesari

वहीं उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस पार्टी से सवाल किए हैं, कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ समझौता किया है। इसलिए वो जवाब दे की नेशनल कांफ्रेंस के मेनिफेस्टो में जो बातें रखी गई है क्या कांग्रेस पार्टी उनका समर्थन करेगी। क्योंकि वे सभी वायदे देश के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी ये जवाब दें कि 10 साल में उन्होंने जनहित के कौन से काम किया। इस चुनाव के बाद वे बाप बेटा ही बचाने वाले हैं। 

रोहतक में सीएम नायब सिंह सैनी ने दुष्यंत चौटाला को भी नसीहत देते हुए कहा कि अपने आप को इतना स्ट्रांग करें की कुछ सीट निकल आए। लेकिन आजकल दुष्यंत चौटाला भूपेंद्र सिंह हुड्डा के संपर्क में है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा दुष्यंत चौटाला को खत्म करना चाहते हैं, मैं इसलिए नसीहत दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमें किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी। कंगना रनौत की सवाल पर नायब सैनी गोलमोल जवाब देते हुए नजर आए और बोले जिसने जवाब दिया है उसी से सवाल किया जाना चाहिए।

 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हमारे युवाओं का उत्साह इन 10 सालों में बढ़ा है। कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में युवाओं का विश्वास खो चुका था, लेकिन भाजपा की सरकार ने युवाओं के विश्वास को बढ़ाने का काम किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता, राज्यसभा के सांसद रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश सचिव उमेश शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सह मीडिया प्रमुख शमशेर सिंह खरक व सुनीता डांगी आदि नेता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी जिससे युवा भी खुश हैं और उनके परिवार तथा रिश्तेदार भी खुश हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है। तीज पर्व पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को 500 रुपये में गैस के सिलेंडर का तोहफा दिया है। 
नायब सैनी ने कहा कि भाजपा के जनहितैषी कामों में विपक्ष बौखला गया है। विपक्ष के नेताओं को ललकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने खाली घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि घोषणाओं को इम्पलीमेंट भी किया है, हमारी सरकार ने सभी कामों को धरातल पर उतारा है। सरकार ने जो कहा है उसे समय पर लागू किया है। भाजपा का 10 साल का कार्यकाल गौरवशाली रहा है। 

भाजपा सरकार के कामों से हरियाणा के किसान उत्साहित

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा के ईमानदारी से किए गए कामों से प्रदेश के किसानों में जोश और उत्साह है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने खाद का दाम बढ़ने नहीं दिया। श्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की 100 प्रतिशत फसल को एमएसपी पर खदीने की गारंटी दी है। बरसात कम होने के कारण किसानों का खर्च ना बढ़ पाए, इसलिए भाजपा सरकार ने किसानों के खातों में प्रति एकड़ के हिसाब से 2000 रुपये ट्रांसफर किए। 525 करोड़ रुपये किसानों के खातों में सीधे डाले जा चुके हैं। 

भाजपा ने गरीबों को प्लाट दिया, कागज भी दिए और कब्जा भी दिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को लॉलीपोप देने का काम किया। गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट देने का झूठा वादा कर कांग्रेस ने उनका वोट लिया और फिर बाद में ना कागज दिए और ना ही प्लॉट पर कब्जा दिया। गरीब लोग प्लॉट के लिए भटकते रहे। श्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट भी दिए, कब्जा भी दिया और कागज भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर अभी आचार संहिता नहीं लगती तो हम 50 से 60 हजार गरीब लोगों को प्लॉट दे देते। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जो लोग प्लॉट से वंचित रह गए हैं उन्हें 4 अक्टूबर के बाद प्लाट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े गांवों में 50 गज और शहीरों में शहरी आवास योजना के तहत 30-30 गज प्लॉट देने का गारंटी दी है। हमारी सरकार अब तक शहरों में भी 15 हजार 240 लोगों का प्लॉट दे चुकी है। 

हमाने भर्तियां निकाली, कांग्रेस ने भर्तियों को रूकवाने का काम किया

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग बनाया हुआ है। भर्ती निकलती है कांग्रेस का भर्ती रोको गैंग कोर्ट जाकर भर्ती रुकवा देता है। अभी भी भर्तियां हो रही थी, लेकिन कांग्रेस को दर्द हो गया और हाईकोर्ट चले गए। युवाओं को भरोसा देते हुए नायब सैनी ने कहा कि युवा चिंता ना करें और कांग्रेस की अफवाह से बचें। डबल इंजन की सरकार योग्य युवाओं को नौकरियां देगी।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 वर्षों में गरीबों के लिए बहुत काम किए हैं। अब हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों की छतों पर निशुल्क 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाएगी। गरीबों को फ्री बिजली देना हमारा लक्ष्य है जिस पर काम शुरू हो चुका है। हैपी कार्ड योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है। 

सिर गर्व से उंचा कर घर-घर जाएं कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए बहुत काम किए हैं। अपना सिर गर्व से उंचा कर घर-घर जाएं और लोगों को सरकार के काम बताएं। अगर कोई व्यक्ति सरकार की योजनाओ से वंचित रह गया है तो उसे भरोसा दें कि 4 अक्टूबर के बाद उनके काम भी हो जाएंगे। नायब सैनी ने सभी लोगों से आग्रह किया कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपना सहयोग दें। 

जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया : पंडित मोहन लाल कौशिक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि रोहतक में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से 90 की 90 विधानसभाओं में चुनाव अभियान की शुरूआत हो गई है। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। श्री कौशिक ने कहा कि 10 वर्षों से भाजपा जनहित में लगातार काम करती आ रही है। सीएम नायब सैनी हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रहे हैं और हरियाणा की जनता नायब सैनी की कार्यशैली से खुश है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरक्की के लिए जनता जर्नादन का तीसरी बार भी भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा और नायब सैनी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। 

भाषण देते-देते लोगों से संवाद करने लगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की एक खासियत आज जनता को लुभा गई। मुख्यमंत्री चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद जब रोहतक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो मंच के सामने से एक बुजुर्ग कार्यकर्ता ने उठकर नायब सरकार के कार्यों की तारीफ की तो मुख्यमंत्री ने भी मंच से संवाद करना शुरू कर दिया। यहां तक कि उन्होंने कहा कि दादा का मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें समय-समय पर मिलता रहता है। ऐसे अनुभवी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा फिर से सरकार बनाने वाली है। इसी तरह मीडिया गैलरी के पीछे खड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने भी गैस सिलेंडर सस्ता मिलने की बात पर मुख्यमंत्री के नाम का जयकारा लगाया, तो मुख्यमंत्री ने उनसे भी संवाद कर महिला कार्यकर्ता का धन्यवाद किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!