Edited By Shivam, Updated: 01 Sep, 2018 09:15 PM
आज से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल के रेट की बढ़ी हुई दरें लागू हो गई है। टोल बढऩे से वाहन चालकों को अब अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी होगी। एनएचआई द्वारा टोल दरें बढ़ाने की मंजूरी देने के बाद से ही आज रात 12 बजे से ही बढ़ी हुई दरें लोगों से वसूल की जा...
बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): आज से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल के रेट की बढ़ी हुई दरें लागू हो गई है। टोल बढऩे से वाहन चालकों को अब अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी होगी। एनएचआई द्वारा टोल दरें बढ़ाने की मंजूरी देने के बाद से ही आज रात 12 बजे से ही बढ़ी हुई दरें लोगों से वसूल की जा रही हैं। बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरें 5 से 20 रूपये तक बढ़ा दी गई हैं। अब दिल्ली रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालको को और ज्यादा पैसे टोल के रूप में देने होंगे।
रोहद टोल प्लाजा के मैनेजर नागेंद्र कुमार ने बताया कि कार, पैसेंजर वेन और जीप से अब एक तरफा सफर के लिए 60 रुपए और दोनों तरफ की यात्रा के लिए 90 रुपये वसूल किए जाएंगे। वही इन्हीं गाडिय़ों का 1 महीने का पास अब 1795 रुपए में बनेगा। छोटे कमर्शियल वाहनों से एक तरफ के सफर के लिए 105 रुपए और दोनों तरफ के सफर के लिए 155 रुपए लिए जाएंगे। वहीं इनका मंथली पास 3145 रुपए में बनेगा। बस और ट्रकों के सफर में भी 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एक तरफ के सफर के लिए इनसे 210 रुपए और दोनों तरफ के सफर के लिए 315 रुपए लिए जाएंगे।
टोल की दरें बढऩे से अब गाडिय़ों में सफर करने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी भी हो रही है। सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि टोल बढ़ाने की बजाय सरकार को इन्हें कम कर देना चाहिए। लोगों का कहना है कि जो लोग रोजाना राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए लंबा सफर तय करते हैं उन्हें कई जगह टोल देना पड़ता है। ऐसे में उन्हें अपने सफऱ के लिए और ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। जिससे लोगों में हल्का रोष भी बना हुआ है।
बता दें कि दिल्ली रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10 पर बना रोहद टोल प्लाजा आवागमन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है यहां से रोजाना करीब 18000 वाहनों का आवागमन होता है। टोल पर रोजाना करीब 900000 रूपये यात्री टोल के रूप में अदा करते हैं। साल 2015 में शुरू हुआ यह टोल 20 साल तक और लोगों की जेब ढीली करता रहेगा।