Edited By Manisha rana, Updated: 31 Mar, 2023 12:58 PM
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ में परिवर्तन पद यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और जजपा...
बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ में परिवर्तन पद यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और जजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए इनेलो किसी से भी गठबंधन के लिए तैयार है। कांग्रेस के साथ भी और दूसरे किसी छोटे दल के साथ भी।
इनेलो सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन को सबसे ज्यादा आतुर
दरअसल इनेलो सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन को सबसे ज्यादा आतुर है, लेकिन कांग्रेस अभी तक इनेलो से गठबंधन को लेकर सिरियस नहीं है क्योंकि कांग्रेस अकेले दम पर हरियाणा की सत्ता में वापसी करना चाहती है।
लोगों ने इनेलो को वोट देने का बना लिया मन- नफे सिंह राठी
नफे सिंह राठी ने कहा कि झज्जर जिले में अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में चल रही परिवर्तन पदयात्रा 10 दिन रहेगी। 11 अप्रैल को चरखी दादरी से झज्जर में यात्रा का प्रवेश होगा। उसके बाद बेरी, झज्जर और बादली विधानसभा से होते हुए बहादुरगढ़ विधानसभा में यात्रा आएगी। बहादुरगढ़ से 21 अप्रैल को सोनीपत जिले में अभय की यात्रा प्रवेश कर जाएगी। नफे सिंह राठी का दावा है कि परिवर्तन पद यात्रा अब तक जहां-जहां से निकली है वहां लोगों ने इनेलो को वोट देने का मन बना लिया है।
नफे सिंह राठी ने हरियाणा के अधिकारियों पर लगाए ये आरोप
वहीं नफे सिंह राठी ने हरियाणा के अधिकारियों पर जमकर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया है। नफे सिंह का कहना है कि कुछ को छोड़कर ज्यादातर अधिकारी बेईमानी में शामिल है। हरियाणा की जनता अधिकारियों के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। नफे सिंह राठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल फूट डालने की राजनीति करती है। विकास के काम कराने से भाजपा का दूर दूर तक वास्ता नहीं है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)