Edited By Isha, Updated: 19 Dec, 2020 02:44 PM
करनाल के एसपी ऑफिस में रोती बिलखती दुखयारी माँ अपने दो बच्चों को साथ लेकर एसपी डीसी कार्यालाय के गेट पर कड़कती ठंड में धरने पर बैठी है। 4 महीने पहले बेटे का शव नहर में मिला था, दुखयारी माँ ने गांव के कुछ युवकों
करनाल(विकास): करनाल के एसपी ऑफिस में रोती बिलखती दुखयारी माँ अपने दो बच्चों को साथ लेकर एसपी डीसी कार्यालाय के गेट पर कड़कती ठंड में धरने पर बैठी है। 4 महीने पहले बेटे का शव नहर में मिला था, दुखयारी माँ ने गांव के कुछ युवकों पर उसके बेटे की हत्या कर उसे नहर में फेकने का आरोप लगाया है।
करनाल के अंगद गांव की रहने वाली महिला जिला सचिवालय में अपनी फरियाद लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। इंसाफ नही मिलने पर आज पीड़ित महिला अपने एक बेटे व बेटी के साथ एसपी ऑफिस के नीचे गेट पर धरना देकर बैठ गई। महिला ने आरोप लगाया पुलिस के आला अधिकारियों से मिलने के बाद भी उसके बेटे की हत्या करने वालो के खिलाफ पुलिस ने किसी तरह की कोई भी कार्यवाही नही की। इंसाफ नही मिलने पर आज उसने ऐसा कदम उठाया है। महिला का कहना है जब तक उसके बेटे की हत्या करने वालो को पुलिस गिरफ्तार नही करेगी तब तक वह अपने दोनो बच्चो के साथ यही पर धरने पर बैठी रहेगी, हालाकि आज दूसरी बार पीड़ित महिला एसपी से मिली थी, एसपी ने महिला से दो दिन में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था, महिला एसपी के आश्वासन से संतुष्ट नही दिखी जिसके बाद उसने धरना दे दिया।
पीड़ित महिला का आरोप है 4 महीने पहले गांव के कुछ लड़के उसके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे , जिसके बाद उसके बेटे का शव नहर में मिला था,महिला उन्ही लड़को पर आरोप लगा रही है। उसके बेटे की उन्ही लड़को ने हत्या कर नहर में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस इसे नहर में डूबने का मामला बता रही है। महिला जिन लड़को पर आरोप लगा रही है।वो सारे आम अभी भी गांव में उसे धमकियां दे रहे है। इंसाफ मागने आज यहां पहुँची है।