Edited By Saurabh Pal, Updated: 22 Jun, 2023 02:41 PM

लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों की जन समस्याएं सुनी और मौके पर निपटारा भी किया। इस बैठक में नगर निगम के अधीक्षण अभियंता व कार्यकारी अधीक्षण...
सोनीपत (सन्नी मलिक) : जिले के लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों की जन समस्याएं सुनी और मौके पर निपटारा भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा एक्शन में दिखाई दिए। इस बैठक में नगर निगम के अधीक्षण अभियंता व कार्यकारी अधीक्षण अभियंता के न पहुंचने पर परिवहन मंत्री ने जिला उपायुक्त दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। गठबंधन सरकार के नेताओं के बीच में चल रही जुबानी जंग पर बोलते हुए मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह संगठन तय करेगा कि आगामी चुनाव गठबंधन में होंगा या नहीं।
सोनीपत के लघु सचिवालय के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस बैठक में जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में पंजीकृत 10 समस्याओं में से कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने 7 का मौके पर ही निपटारा कर दिया, जबकि अन्य 20 समस्याओं का भी मंत्री मूलचंद शर्मा ने मौके पर ही निपटारा किया। वहीं बैठक में नगर निगम के अधीक्षण अभियंता व कार्यकारी अभियंता नहीं पहुंचे, जिस पर जिला अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने निर्देश दिए हैं।
हरियाणा परिवहन कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने गठबंधन में रार के सवाल पर बोलते हुए कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार सुचारू रूप से चल रही है। गठबंधन का भविष्य संगठन तय करेगा। वहीं दो महिला पहलवानों के बीच में चल रही जुबानी जंग पर उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला अब न्यायपालिका के पास है। पहलवान बेटियां हमारे समाज की शान हैं हमें उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा 9 साल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल पर सवालिया वाले निशान उठाने वाले सवाल पर कहा कि विपक्ष का काम ही सवालिया निशान उठाना होता है। हमारी सरकार में अच्छे काम हो रहे हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)