Manmohan Singh के निधन पर मोहनलाल बडोली ने जताया शोक, कहा- उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 Dec, 2024 01:41 PM

mohanlal badoli expressed grief over the demise of manmohan singh

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली आज यानी शुक्रवार को सोनीपत पहुंचे। इस दौरान मोहनलाल बडोली ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया।

सोनीपत (सन्नी मलिक): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली आज यानी शुक्रवार को सोनीपत पहुंचे। इस दौरान मोहनलाल बडोली ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर मोहनलाल बडोली ने कहा कि डॉ. मोहन सिंह अपनी सादगी के प्रति, बड़े राजनीतिक पदों पर रहते हुए जब भी देश में आर्थिक मामलों पर चर्चा होगी या किसी नए प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी तो उन्हें याद किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि परिवार उनके दोस्त और देश के 140 करोड़ देशवासियों यह दुख सहन करने की शक्ति भगवान दें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ मोहन सिंह ने ऐसे राजनेता के रूप में शासन किया जो सभी राजनीतिक दलों की सहमति से जो देश के लिए अच्छे कार्य थे उन कार्यों को करने का काम किया।

इसके अलावा बडोली ने संगठन चुनाव पर कहा कि 40 लाख से ज्यादा सदस्य भारतीय जनता पार्टी के बने। फिलहाल बूथ लेवल पर चुनाव होंगे। 20,629 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी की मजबूत टीम का गठन होने के बाद मंडल और फिर सभी चुनाव में भागीदारी रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!