Uchana: पानी की समस्या पर सख्त हुए विधायक देवेंद्र अत्री, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Jun, 2025 01:31 PM

mla devendra atri became strict on the water problem

भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने आज मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उचाना (हरदीप श्योकंद) : भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने आज मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में मुख्य रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग (पब्लिक हेल्थ), मार्केट कमेटी और नगरपालिका के अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक अत्री ने बताया कि मानसून आने वाला है और बरसात के मौसम में शिविरों तथा अन्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहर में पीने के पानी की समस्या सबसे प्रमुख रही, जिसे लेकर आमजन परेशान हैं। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उचाना की जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है। मैं उनका सेवक हूं और मेरा कर्तव्य बनता है कि किसी भी आम आदमी को परेशानी न हो। बरसात से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी होनी चाहिए। वहीं बैठक के दौरान विधायक ने हाल ही में हुई एक दुखद घटना का भी ज़िक्र किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उचाना परिवार के प्रति उनका दायित्व सर्वोपरि है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!