मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, अधिकारियों को भी घेरा

Edited By Harman, Updated: 08 May, 2026 02:56 PM

minister krishna pal gurjar fiercely targeted opposition surrounded officials

पलवल में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास...

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पृथला से विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया,पूर्व विधायक दीपक मंगला,प्रवीण डागर, जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ सहित जिला प्रशासन से संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड के तहत नगर परिषद पलवल में नई स्ट्रीट लाइटों के कार्य का उद्घाटन किया।
 
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पलवल जिले में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करने के लिए भी निर्देश दिए गए है। गुर्जर ने कहा कि विकास कार्यों में कोताही बरतने की शिकायत बैठक में सामने आई है। ऐसे मामलों की जांच के लिए निर्देश दिए गए है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुर्जर ने बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो परियोजना को लेकर कहा कि इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। अधिकारियों द्वारा सर्वे भी किया गया है। दिल्ली में बैठक कर मेट्रो के कार्य को गति देने के लिए अधिकारियों को निर्देश देगें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सरकार बनाती है। विपक्ष जब चुनावों में हार जाता है तो वोट चोरी करने,ईवीएम मशीन में धांधलेबाजी का आरोप लगाता है। कांग्रेस हार को पचा नहीं पाती है,जनता के फैसले को स्वीकार नहीं करती है। जब भी हारते है तो इस तरह के निराधार आरोप लगाते है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!