Edited By Mohammad Kumail, Updated: 06 Jul, 2023 04:59 PM

सावन के लगते ही मानसून ने भी हरियाणा में दस्तक दे दी है। आज मानसून ने हरियाणा को कवर कर लिया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों में राज्य भर में भारी बारिश हो सकती है...
डेस्क : सावन के लगते ही मानसून ने भी हरियाणा में दस्तक दे दी है। आज मानसून ने हरियाणा को कवर कर लिया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों में राज्य भर में भारी बारिश हो सकती है। इसी को लेकर विभाग ने राज्य के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने इस दौरान कुछ जिलों में 40 से 60 किलोमीटर स्पीड से हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है।
बता दें कि उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के साथ ही दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सुबह से अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 30 एमएम रिकॉर्ड की गई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)