कर्मचारी संगठनों के नेताओं की सीएम से मुलाकात, इन मुख्य तथ्यों पर बनी सहमति

Edited By Shivam, Updated: 20 Jul, 2019 05:41 PM

प्रदेश के अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के नेता कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मुलाकात कर रहे हैं। बैठक में कर्मचारी नेताओं से बातचीत करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा की चीफ सेक्रेटरी केशनी आनंद अरोड़ा,...

चंडीगढ़ (ब्यूरो): प्रदेश के अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के नेता कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सीएम मनोहर लाल ने बतााया कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान रखते हुए कर्मचारियों की मांगों के साथ अन्य कई सुविधाओं को लागू किया गया है। कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, एचआरए लागू किया गया जो 1 अगस्त से कर्मचारियों को दिया जाएगा।

सीएम ने बताया कि एक्सग्रेशिया नियम जो 23 साल पहले सरकार ने पॉलिसी को खत्म कर दिया गया था, अब उसे लागू कर दिया गया है। इसके तहत किसी कर्मचारी के में भी 52 साल की आयु तक या 5 साल तक सेवा दे चुके किसी भी कर्मचारी की मृत्यु उनके आश्रितों के समक्ष दो विकल्प रखे जाएंगे। पहला विकल्प ये होगा कि आश्रित अगर चाहे तो मृतक के 58 वर्ष की आयु होने तक की सैलरी ले लें। दूसरा विकल्प यह होगा कि आश्रित अगर चाहे तो एक सदस्य नौकरी ले सकता है। 

अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं की गई लागू

  • कर्मचारियों को पूरा तरह से कैशलेेस मेडिकल सुविधा स्वीकार की। 
  • जोखिम से संबंधित कार्यों में 10 लाख का बीमा देने का फैसला लिया गया, जिसका प्रीमियम सरकार भरेगी।
  • पैक्स कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जाएगा। ट्यूबवेल ऑपरेटर की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा।
  • किलोमीटर स्कीम को सरकार जारी रखेगी।

सीएम ने बताया कि 510 किलोमीटर स्कीम की विजिलेंस जांच की रिपोर्ट आ गई है जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा। रोडवेज के बेड़े में 867 बसें शामिल की जाएंगी। किलोमीटर स्कीम बन्द करने की कर्मचारियों की मांग ठुकराई गई।

बैठक में कर्मचारी नेताओं से बातचीत करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा की चीफ सेक्रेटरी केशनी आनंद अरोड़ा, प्रिसिंपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर मौजूद रहे। बैठक में शामिल कर्मचारी नेताओं में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के नेता कृष्ण लाल गुज्जर, हरियाणा कर्मचारी महा संघ के नेता विश्व नाथ शर्मा, हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के नेता सुभाष लाम्बा व धर्मवीर फौगाट के साथ 17 विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!