Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Aug, 2026 10:41 PM

गुड़गांव में सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमणों पर लगातार कार्रवाई जारी है। जमीनों को खाली कराने के लिए नगर निगम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की अलग-अलग टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। बुधवार को एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर नगर निगम, जीएमडीए...
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमणों पर लगातार कार्रवाई जारी है। जमीनों को खाली कराने के लिए नगर निगम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की अलग-अलग टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। बुधवार को एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर नगर निगम, जीएमडीए की टीम ने कार्रवाई की।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

नगर निगम की तरफ से आज कादरपुर में नगर निगम की 3 एकड़ जमीन खाली कराई। यहां नगर निगम की तरफ से अवैध रूप से बने 200 कमरे हटाए गए। इसके अलावा टीम ने न्यू कॉलोनी मोड़ पर दुकानों के आगे लगाए गए शेड्स को हटाया। वहीं, सदर बाजार में भी अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। यहां दुकानों के बाहर बनाए गए थड़ो को तोड़ दिया गया। इसके अलावा गांव बसई, सेक्टर-68 और सेक्टर-71 में भी कार्रवाईकी गई। इन सभी स्थानों पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था जिसे जेसीबी की मदद से कब्जामुक्त किया गया।

वहीं, निगम टीम ने बाटा चौक से रेजांगला चौक, चिंतपूर्णी मंदिर से रेलवे स्टेशन, सेक्टर-4/7 चौक से ईएसआई अस्पताल तक कार्रवाईकी गई। टीमों ने अवैध रेहड़ी, काउंटर एवं खोखे ध्वस्त कर दिए। इसके अलाव बस स्टैंड के पास भी कार्रवाईकरते हुए अवैध रेहड़ियां ध्वस्त की गई।