मनीष ग्रोवर ने हुड्डा पर किया कटाक्ष, कहा- मेरे कारण मिलने लगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इज्जत

Edited By Saurabh Pal, Updated: 20 Nov, 2023 05:16 PM

manish grover took a dig at hooda

हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इज्जत का श्रेय खुद को दे दिया है...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इज्जत का श्रेय खुद को दे दिया है। उनका कहना है कि हुड्डा परिवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने घर में भी नहीं घुसने देता था, लेकिन आज वे घर-घर जाकर उनसे संपर्क करने में जुटे हुए हैं। मनीष ग्रोवर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित जिला युवा महोत्सव 2023 के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देना मतलब परिवारवाद को बढ़ावा देना है।

PunjabKesari

मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक लोकसभा से जो कांग्रेस सांसद अपने घर बैठकर सरकार चलाते थे, वह आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उनसे संपर्क करने में जुटे हुए हैं। इस बदले हुए हुड्डा के स्वाभाव का श्रेय ग्रोवर ने खुद को दिया है।  उन्होंने कहा कि  2014 में जब वे रोहतक विधानसभा से विधायक बने थे तो उन्होंने विकास के बहुत से काम किए। अब तो कांग्रेस का कार्यकर्ता भी मानने लगा है कि मनीष ग्रोवर की वजह से उनकी इज्जत हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है और इस वजह से हुड्डा परिवार गली-गली और मोहल्ले-मोहल्ले में घूम कर अपना वजूद बचाने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को वोट देना मतलब परिवारवाद को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुछ बताने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी व सोनिया गांधी अपने परिवार को बढ़ाने में लगे हुए हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे को बढ़ाने में लगे हुए हैं।

इस दौरान मनीष ग्रोवर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह केंद्र और हरियाणा सरकार ने काम किया हैं, उससे 2024 में भाजपा की सरकार आनी तय है। जिसकी शुरुआत पांच राज्यों के चुनाव से हो जाएगी। सभी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

मनीष ग्रोवर ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित जिला युवा महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया और युवाओं से आह्वान किया कि वह राष्ट्रहित के लिए काम करें। उन शहीदों को जरूर याद रखें, जिन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। अगर युवा सशक्त होगा तो देश भी सशक्त होगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!