मामा-भांजी की लवमैरिज से नाराज नाना ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Aug, 2024 06:40 PM

man committed suicide in gurgaon

गुड़गांव में रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। कलयुगी मामा द्वारा अपनी ही भांजी से शादी कर ली गई। शादी के बाद होने वाली जिल्लत से परेशान होकर युवती के नाना ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

गुड़गांव,(ब्यूरो): गुड़गांव में रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। कलयुगी मामा द्वारा अपनी ही भांजी से शादी कर ली गई। शादी के बाद होने वाली जिल्लत से परेशान होकर युवती के नाना ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह दर्दनाक हादसा पटौदी के एक गांव में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/kesarigurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, पटौदी के एक गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति के 22 वर्षीय बेटे ने अपनी भांजी से लव मैरिज कर ली। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले व्यक्ति ने अपने बेटे को ऐसा करने से बार बार मना किया। लेकिन युवक ने जबरन शादी कर ली। आसपास के लोगों ने बताया कि अपने बेटा द्वारा शादी करने के बाद वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!