दिनभर तपिश व लू के थपेड़ों से जीना मुहाल

Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2019 10:39 AM

living mohal from day to day torch and lu

जून माह के पहले ही दिन गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिनभर गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया

अम्बाला शहर: जून माह के पहले ही दिन गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिनभर गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घण्टों में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन-प्रतिदिन पारा बढ़ता जाएगा। भीषण गर्मी के कहर से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। 

सूर्य की गर्म किरणें सुबह 8 बजे से ही बदन में चुभने लगती हैं। दोपहर के समय अंगारे उगलती सूर्यदेव की किरणें झुलसाने का अहसास करवाने लगीं। इसके अलावा करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाले लू के गर्म थपेड़ों ने जनजीवन बेहाल कर दिया। जरूरी काम से निकले लोग तपिश से बचने के लिए कपड़े से चेहरा व सिर ढके नजर आए। 

गर्मी से सूखते गले को तर करने के लिए लोग नींबू पानी, शिकंजवी, जलजीरा, गन्ने का रस आदि पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। मौसम का ही प्रभाव रहा कि दोपहर को अधिकांश बाजारों में ग्राहक ही नहीं पहुंचे।  3-4 दिन से ऐसी ही स्थिति चल रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में गर्मी के प्रकोप के कारण ही जलजनित बीमारियों के मामले बढ़ते हैं। बच्चों की सेहत के मामले में माता-पिता ध्यान दें। नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। नारियल पानी पीना भी इन दिनों बेहतर रहता है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!