गर्मी से राहत पाने के चक्कर में गवाई जानः रेवाड़ी में डूबने से किशोर की मौत, जोहड़ में नहाने उतरा था मृतक

Edited By Isha, Updated: 01 Jun, 2024 05:52 PM

life lost in the quest to get relief from the heat

कसोला गांव में शुक्रवार सुबह दौड़ लगाने के बाद गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ में नहाने के लिए उतरे 17 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक के साथियों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके...

रेवाड़ी: कसोला गांव में शुक्रवार सुबह दौड़ लगाने के बाद गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ में नहाने के लिए उतरे 17 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक के साथियों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 गांव के कुछ युवक सुबह के समय दौड़ लगाने का अभ्यास करते हैं। संदीप भी युवकों के साथ सुबह के समय दौड़ लगाने के लिए घर से गया था। दौड़ लगाने के बाद अन्य युवकों के साथ संदीप भी गांव के जोहड़ में नहाने के लिए उतर गया। जोहड़ की गहराई अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। उसके साथियों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से करीब 2 घंटे में उसे जोहड़ से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!