वकील के सर में चोट मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 07 Apr, 2019 03:38 PM

लवल में शुक्रवार की रात एक वकील की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में शहर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी भी आरोपी...

पलवल(दिनेश): पलवल में शुक्रवार की रात एक वकील की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में शहर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कृष्णा कालोनी निवासी धर्मप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 26 वर्षीय बेटा उत्तम कुमार ने हाल ही में एलएलबी पास की है और वह प्रैक्टिस के तौर पर कोर्ट में बैठता था। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद सायं के समय घर पर आया था।

कुछ समय बाद घर पर उत्तम कुमार का मित्र मोनू बाइक लेकर आया और अपने साथ बैठा कर ले गया। घर से जाने के करीब 2 घंटे बाद तक उत्तम कुमार घर नहीं पहुंचा तो रात करीब 10 बजे उसके फोन पर कॉल की तो वह स्विच ऑफ था। रात के करीब 1 बजे सूचना मिली की उत्तम प्रकाश डायमंड अस्पताल के सामने नेशनल हाईवे पर पडा है। 

मौके पर जाकर पुलिस उत्तम कुमार को सिविल अस्पताल लेकर आई तो वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई संजय कुमार ने बताया कि उत्तम कुमार की हत्या के आरोप में मोनू नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!