कुरुक्षेत्र पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 20 किलो 800 ग्राम अफीम की खेप बरामद

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 17 Aug, 2023 07:10 PM

kurukshetra police strict action against drug smugglers

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए नशीला पदार्थ रखने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 20 किलो 800 ग्राम अफीम भी बरामद की है...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए नशीला पदार्थ रखने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 20 किलो 800 ग्राम अफीम भी बरामद की है।

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिस आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया व कैंटर सवार एक व्यक्ति को रोका। जिसने अपना नाम यशपाल बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद की गई। अब आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उसका सारा नेटवर्क खंगाला जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी मणिपुर से ये नशीला समान लेकर आया था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!