कुरुक्षेत्र: लिंग जांच के धंधे का हुआ पर्दाफाश,पकड़ी गई दो महिलाएं
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 14 Dec, 2022 07:55 PM

कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल के सिविल सर्जन सुखबीर सिंह की टीम ने पुलिस की मदद से लिंग का जांच करने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा है।
कुरुक्षेत्र(मैनपाल): कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल के सिविल सर्जन सुखबीर सिंह की टीम ने पुलिस की मदद से लिंग का जांच करने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि पिछले काफी दिनों से लाडवा के नजदीक सलेमपुर गांव की एक महिला अन्य महिलाओं के साथ लिंग की जांच करने का धंधा चला रही थी। जिस पर पिछले काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी। वहीं आज सुखबीर सिंह की टीम का गठन करके आशा वर्कर की मदद से महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)