Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 May, 2025 01:25 PM

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 9 और 10 मई को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। लोकसंपर्क विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक डॉक्टर महासिंह पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र...
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 9 और 10 मई को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। लोकसंपर्क विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक डॉक्टर महासिंह पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है।
मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यह सब सूचित किया जा चुका है कि 9 और 10 मई की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल 2 दिन ही परीक्षाएं स्थगित की गई है। आगे जैसी भी स्थिति होगी उस स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जा सकता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)