Edited By Mohammad Kumail, Updated: 05 Jul, 2023 09:01 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि 2024 में हरियाणा में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सीएम का फैसला हाईकमान करेगा...
सिरसा (सतनाम सिंह) : पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि 2024 में हरियाणा में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सीएम का फैसला हाईकमान करेगा। इसके साथ ही कुमारी शैलजा ने अंबाला उपचुनाव पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अंबाला उपचुनाव पर फैसला प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग को करना है। अगर उपचुनाव होता है तो कांग्रेस उपचुनाव के लिए तैयार है। कुमारी शैलजा आज सिरसा में पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के आवास पर मीडिया से रूबरू हो रही थी। इस मौके पर कुमारी शैलजा ने पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के छोटे बेटे संदीप नेहरा को कांग्रेस ज्वाइन भी करवाई। कुमारी शैलजा के निशाने पर एक बार फिर प्रदेश सरकार रही।
कुमारी शैलजा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश की जनता को जागरूक करेंगे। हरियाणा के युवाओं के भविष्य के साथ प्रदेश सरकार खिलवाड़ कर रही है। भाजपृ-जजपा सरकार हर तरीके से लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी हुई है। सरकार की कमियों को कांग्रेस उजागर करती रहेगी। कुमारी शैलजा ने अंबाला लोकसभा उपचुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अंबाला उपचुनाव का फैसला प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वो पहले भी अंबाला से लोकसभा चुनाव लड़ती रही है और इस बार अंबाला उपचुनाव में उम्मीदवार का फैसला हाई कमान करेगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)