शर्मनाक : रिश्वत के रंग में बदरंग हो रही खाकी, पुलिस महकमा नंबर वन

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2020 12:03 PM

khaki getting discolored in the color of bribe police department number one

हिसार रेंज में रिश्वत लेने के मामले में पुलिस विभाग के कर्मचारी पहले नंबर पर हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारी दूसरे और हरियाणा रोडवेज परिवहन निगम व नगर निगम-परिषद के कर्मचारी.....

हिसार (स्वामी) : हिसार रेंज में रिश्वत लेने के मामले में पुलिस विभाग के कर्मचारी पहले नंबर पर हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारी दूसरे और हरियाणा रोडवेज परिवहन निगम व नगर निगम-परिषद के कर्मचारी संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। यह दावा विजीलैंस ब्यूरो के ऑफिस में दर्ज आंकड़े बयां कर रहे हैं। विजीलैंस द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत आने पर संबंधित जगह पर छापेमारी की जाती है। विजीलैंस की रेंज के अंतर्गत हिसार के अलावा हांसी, फतेहाबाद, सिरसा और जींद जिले आते हैं।

विजीलैंस ने साल 2019 में 1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक पांचों जिलों में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कुल 18 केस दर्ज किए। विजीलैंस की टीम ने शिकायत मिलने पर अलग-अलग 12 जगहों पर छापेमारी कर 16 आरोपियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए नकदी समेत गिरफ्तार किया। इसके अलावा 6 मामलों में शिकायतों की जांच पूरी होने पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए।

विजीलैंस का कहना है कि किसी व्यक्ति से सरकारी काम की एवज में कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो वह शिकायत दे सकता है। आमजन विजीलैंस दफ्तर के फोन नंबर 01662-275280 पर सूचना दे सकता है। शिकायत मिलने पर फौरन छापामार टीम का गठन कर छापा मारकर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को पकड़ा जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!