इस बार ज्यादा वोटों से जीतूंगा: कटारिया

Edited By Shivam, Updated: 08 Apr, 2019 12:38 PM

kataria said this time i will wine much more votes

अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी रत्न लाल कटारिया टिकट मिलने के बाद आज पहली बार पत्रकारों से मिले और दावा किया कि मोदी की सुनामी के चलते इस बार वह पिछली बार से भी ज्यादा वोटों से जीतेंगे। 2014 में वह भाजपा टिकट पर करीब 3.60 लाख मतों से जीते थे। उन्होंने...

अम्बाला (रीटा/सुमन): अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी रत्न लाल कटारिया टिकट मिलने के बाद आज पहली बार पत्रकारों से मिले और दावा किया कि मोदी की सुनामी के चलते इस बार वह पिछली बार से भी ज्यादा वोटों से जीतेंगे। 2014 में वह भाजपा टिकट पर करीब 3.60 लाख मतों से जीते थे। उन्होंने अपने पिछले 5 सालों के अपने रिपोर्ट कार्ड का विवरण दिया। कहा कि उन्होंने लोगों से किए गए कई वायदे तो पूरे कर दिए लेकिन जो बकाया रह गए उन्हें यदि जनता ने दोबारा मौका दिया तो हर हाल में पूरा करेंगे।

यमुनानगर, नारायणगढ़ चंडीगढ़ रेल लाइन योजना के लिए उन्होंने जमकर कोशिश की लेकिन वह पूरी तरह सिरे नहीं चढ़ पाई। बजट में इस योजना के लिए 25 करोड़ रुपए तय किए गए हैं और इस बार उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। एच.एम.टी. के जीर्णोद्धार के लिए भी उन्होंने बहुत कोशिश की। अब कई बड़े प्रोजैक्ट लाए जाएंगे जहां हजारों युवकों को रोजगार मिलेगा। कई राजमार्गों को फॉरलेन करने व निफ्डी जैसे बड़े संस्थानों के आने से अम्बाला का विकास हुआ। कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी शैलजा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह 2 बार अम्बाला से सांसद बनीं लेकिन अम्बाला के लिए कुछ नहीं किया। 

मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और अम्बाला में विकास का नया दौर शुरू होगा। इस दौरान शहर विधायक असीम गोयल ने कहा कि इस बार मोदी की लहर 2014 से भी ज्यादा तेज है और भाजपा हरियाणा में सभी 10 सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के किए गए विकास कार्यों के चलते लोगों का भाजपा में विश्वास बढ़ा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!