शैलजा जैसे कांग्रेसियों का रोजगार छिन गया है, इसलिए कर रहे भाजपा को बदनाम: कटारिया

Edited By Shivam, Updated: 28 Sep, 2020 07:43 PM

kataria said congressmen like shailja have lost their jobs

चंडीगढ़ में कांग्रेस द्वारा निकाले जा रहे पैदल मार्च पर केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने निशाना साधा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कटारिया ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा सहित कुछ कांग्रेसियों का रोजगार छिन गया है, जनता ने उनका...

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): चंडीगढ़ में कांग्रेस द्वारा निकाले जा रहे पैदल मार्च पर केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने निशाना साधा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कटारिया ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा सहित कुछ कांग्रेसियों का रोजगार छिन गया है, जनता ने उनका रोजगार छीन लिया है, इसलिए कांग्रेसी दूसरे के कंधे पर बंदूक रख कर बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

कटारिया ने कहा कि कांग्रेसी चाहे विधानसभा का घेराव कर लें या चाहे कहीं का, हिंदुस्तान का किसान इनको मुँह लगाने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी इन्हें तमाचा लगा है, आने वाले समय में भी लगेगा। कटारिया ने कहा कि पीएम मोदी के निर्णय जो किसान हित में हैं वे रंग लाएंगे। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा जितना मर्जी जोर लगा लें, हरियाणा में मरी हुई कांग्रेस में जान नहीं पड़ सकती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!