करनाल कोर्ट परिसर में व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Dec, 2020 04:11 PM

karnal court premises after the person s body was found

करनाल कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जबकि व्यक्ति कोर्ट में पहले मुंशी का काम करता था और काफी लंबे टाइम से कोर्ट में ही रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए...

करनाल (विकास मैहला) :  करनाल कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जबकि व्यक्ति कोर्ट में पहले मुंशी का काम करता था और काफी लंबे टाइम से कोर्ट में ही रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है।

जानकारी अनुसार कोर्ट परिसर में सुबह-सुबह लाश मिलने से हड़कम्प मच गया, क्योंकि लाश वहां मिली थी जहां पर सभी वकील काम करते हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति की पहचान हुई। व्यक्ति पहले कोर्ट में मुंशी का काम करता था और अब कोर्ट में ही सोकर अपना गुजारा कर रहा था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति की मौत बीमार होने की वजह से हुई है लेकिन अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। फिलहाल मृतक के परिवार के लोगों को जानकरी दे दी थी। जिसके बाद वह मौके पर आ गए और अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!