Road Accident: Panipat में कांवड़ियों पर पलटी ट्रॉली, दादरी के कावड़िए की मौत...हरिद्वार से लौट रहे थे वापिस

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Jul, 2025 08:04 AM

kanwariya died in a road accident in panipat

पानीपत जिले के डहार चौक के पास चार कावड़ियों पर वेस्ट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसमें एक कावड़िए की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के डहार चौक के पास चार कावड़ियों पर वेस्ट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसमें एक कावड़िए की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक चरखी दादरी का रहने वाला था। उसकी पहचान जसवीर के रूप में हुई है जबकि सन्नी ,अमित और विशाल घायल हैं।

PunjabKesari

बता दें कि सावन के महीने में महाशिवरात्रि के पावन पर हरिद्वार से कावड़िए कावड़ लेकर चरखी दादरी जा रहे थे। जैसे ही वह गांव ड़ाहर के पास पहुंचे तो उनके ऊपर ट्रैक्टर ट्राली पलट गया जिसके कारण चारों नीचे दब गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद दो को इलाज के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में लाया गया। एक को इलाज के लिए इसराना मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!