नारनौल से अंबाला का सफर अब 3 घंटे में, आज से खुला ग्रीनफील्ड हाईवे, 1 से टोल वसूली

Edited By Isha, Updated: 30 Jul, 2022 03:32 PM

journey from narnaul to ambala is now in 3 hours

भारतमाला प्रोजेक्ट में हरियाणा को 30 जुलाई से एक और सिक्सलेन ग्रीनफील्ड हाईवे मिल जाएगा। इस हाईवे पर 30 और 31 जुलाई को ट्रायल होगा। उसके बाद 1 अगस्त 2022 से इस हाईवे पर 4 जगह टोल प्लाजा शुरू हो जाएंगे। इस हाईवे से हरियाणा के 8 जिलों खासकर दक्षिणी...

डेस्क:  भारतमाला प्रोजेक्ट में हरियाणा को 30 जुलाई से एक और सिक्सलेन ग्रीनफील्ड हाईवे मिल जाएगा। इस हाईवे पर 30 और 31 जुलाई को ट्रायल होगा। उसके बाद 1 अगस्त 2022 से इस हाईवे पर 4 जगह टोल प्लाजा शुरू हो जाएंगे। इस हाईवे से हरियाणा के 8 जिलों खासकर दक्षिणी हरियाणा में पड़ने वाले नारनौल-महेन्द्रगढ़ और भिवानी को सीधे चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

ट्रांस हरियाणा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत बने इस 227 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन नेशनल हाईवे का नाम NH-152D है। यह नेशनल हाईवे नारनौल बाईपास के मांदी गांव से शुरू होकर सीधे कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद एरिया के गंगहेड़ी गांव तक पहुंचेगा। अंबाला-कोटपूतली इकॉनोमिक कॉरिडोर के तहत इस हाईवे को बनाने की घोषणा 2018 में हुई थी।

NHAI की ओर से जारी लैटर के अनुसार, सिक्सलेन हाइवे का काम लगभग पूरा हो गया है। 30 और 31 जुलाई तक इस पर बतौर ट्रायल ट्रैफिक शुरू किया जाएगा। उसके बाद 1 अगस्त से हाईवे पर टोल वसूली की जाएगी। 227 किलोमीटर लंबे इस हाइवे पर 4 टोल बूथ बनाए गए हैं। पहला टोल बूथ महेन्द्रगढ़ में बना है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!