रणधीर सिंह ने जेजेपी को कहा अलविदा; चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, 6 महीने तक का बचा था कार्यकाल

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 24 Apr, 2024 02:45 PM

jjp leader randhir singh resigns from the post of chairman

हरियाणा में लोकसभा चुनावों से पहले जेजेपी से कई नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। वहीं अब जननायक जनता पार्टी के नेता रणधीर सिंह ने डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा में लोकसभा चुनावों से पहले जेजेपी से कई नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। वहीं अब जननायक जनता पार्टी के नेता रणधीर सिंह ने डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ उन्होंने पार्टी को भी अलविदा कह दिया।

PunjabKesari

बता दें कि रणधीर सिंह जजपा के गुहला से विधायक ईश्वर सिंह के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि ईश्वर सिंह भी पार्टी में नाराज चल रहे हैं। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद रणधीर सिंह के पिता ईश्वर सिंह जजपा से पहले ही बागी हो चुके हैं। रणधीर का कार्यकाल 6 महीने यानी अक्टूबर तक बचा था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!