पराली जलाने के मामले में जींद प्रदेश में पहले स्थान पर, जिले में अब तक लग चुका इतना जुर्माना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Nov, 2024 02:54 PM

jind ranks first in the state in terms of stubble burning so much fine

हरियाणा में पराली जलाने के मामले में जींद का स्थान सबसे पहले आता है। जींद जिले में अभी तक सबसे ज्यादा पराली के मामले सामने आये हैं। प्रशासन ने..

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा में पराली जलाने के मामले में जींद का स्थान सबसे पहले आता है। जींद जिले में अभी तक सबसे ज्यादा पराली के मामले सामने आये हैं। प्रशासन ने पराली जलाये जाने को लेकर जुर्मानें के साथ FIR का भी प्रावधान किया गया है। जींद में पराली जलाने के मामले में प्रशासन ने अभी तक 5 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है।

कृषि विभाग के अकॉउंटेंट महिपाल मोर ने बताया की अभी तक जींद जिले में पराली जलाने के 201 मामले सामने आये हैं। जिसमें 160 जगहों पर पराली के अवशेष जलाये गए हैं। पराली जलाने को लेकर 215 किसानो को रेड एंट्री में डाला गया है। रेड एंट्री लिस्ट वाले में आने वाले किसान 2 साल तक फसलें को MSP पर नहीं बेच सकेंगें।

PunjabKesari

उन्होनें बताया कि जींद मे सबसे ज्यादा पराली के 86 मामले नरवाना से आये हैं, उचाना 20, अलेवा 16, सफीदों में 24, जींद 24 और जुलाना मे 18 मामले सामने आये है। पिछले साल 335 मामले मामले सामने आये थे जो कि अबकी बार 201 मामले सामने आये हैं।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!